मानव चेन बना ली,जबकि इनपर हमले करने वाले महीनों से बंकर में दुबके हैं

War। यह ईरान है, यही ईरान है । देख लीजिए । जब मुल्क पर ख़तरा आया । एक पागल यौन अपराधी ने सभ्यता ख़त्म करने की धमकी दी,तो ईरानी सड़क पर तो निकले । जाकर पॉवर सेंटर्स पर,पुलों पर खड़े हो गए । मानव चेन बना ली,जबकि इनपर हमले करने वाले महीनों से बंकर में दुबके हैं । अमरीका इस सभ्यता को मिटाने की बात कर रहा है ।

इनके जैसे कितने पागल आकर चले गए मगर इन्हें मिटा नही सके । इन्हें कोई कैसे मिटा सकता है, जिनके दिलों में इतनी हिम्मत और माथे पर इतनी ग़ैरत ।।यह वह नही हैं जिन्हें जंग में सायरन बजाकर दुबकने की ट्रेनिंग दी जाए ।।यह लड़ते हैं और लड़ते हुए शहादत चुनने में पलभर के लिए नही हिचकते ।

दुनिया को ईरान की आवाम से सीखना चाहिए ।।यह मानव श्रंखला अपने पॉवर प्रोजेक्ट को बचाने के लिए है । वह रिजीम चेंज करने की धमकी देकर आए थे । यहां अवाम सीने आगे करके खड़ी है कि आओ,तुम्हें दिखाते हैं कि ईरान क्या है ।

खाड़ी के अय्याश हुक्मरान देखें,एक आवाम की तरबियत कैसे की जाती है । उनकी अय्याशी मुल्क के लोगों को बांटती है । यहां ईरानी हर नस्ल,हर उम्र,हर तरह का एक होकर खड़ा है, क्या औरत क्या आदमी....वह इस ईरान को मिटाने की धमकी दे रहा है ।

ईरान यह जंग पहले ही जीत चुका है । अमरीका और इज़राइल का नँगापन दुनिया मे छिपा रह नही सका,सब बेनकाब हो गए ।।यही नही,इनके साथी बाराती भी रुसवा हो रहे हैं । ईरान की जनता को सलाम,अपने मुल्क के लिए ऐसे खड़े होते हैं । यह सीखने वाली बात है ।

कोई कुर्द को नही कोस रहा,कोई यहूदी को नही कोस रहा, कोई ईसाई से सर्टिफिकेट नही मांग रहा,इनका कोई चैनल सुन्नियों को नही कोस रहा,कोई शियाओं पर हमलावर नही है ।।सब मिलकर,एक दूसरे का कंधा बनकर,ईरानी नस्ल को लेकर खड़े हैं । एकजुट एकसाथ । अब इन्हें कोई भला कैसे हराएगा । जो एक हैं, वह मज़बूत हैं और रहेंगे ।

ईरान की यह भीड़,यह मानव चेन,शताब्दियों तक याद की जाएगी । जब आसमान से आग बरस रही थी,वह परचम लिए पूरी हिम्मत से खड़े थे । देख लो ईरान की इन औरतों को भी, यह अपना हक़ भी जानती हैं और फ़र्ज़ भी...देखते हैं एक बाल यौन शोषण अपराधी गिरोह इनका क्या करता है । हमारा साथ इस आवाम के साथ है...
सोर्स: FB 

Post a Comment

0 Comments