Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने किया महेश यादव संघर्षी को अलीगढ़ मण्डल संयोजक नियुक्त


जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी भंग, नये जिलाध्यक्ष जल्द घोषित 


हाथरस सि. राऊ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए महेश यादव संघर्षी को अलीगढ़ मण्डल का मण्डल संयोजक बनाया गया है.
  मण्डल संयोजक बनने पर महेश यादव संघर्षी ने बताया कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा.
 आगे उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मण्डल के जनपद एटा,कासगंज, हाथरस एवं अलीगढ़ के जिला संयोजक अतिशीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है,महासभा का सक्रिय सदस्यता अभियान,तहसील,ब्लॉक व गांव स्तर तक चलाया जायेगा सक्रिय लोगों को महासभा से जोडा जा सके.
   अध्यक्षता कर रहे हरपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार ब्लॉक,तहसील व ग्राम स्तर तक किया जायेगा .
   मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी को बनाए जाने पर तहसील परिसर सिकंद्राराऊ में पूर्व प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व रिंकू यादव के संचालन में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से हरपाल सिंह यादव,रिंकू यादव,सुरेन्द्र सिंह यादव, मनोज यादव, सतेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, नेत्रपाल सिंह यादव,संजीव यादव,सुनहरी लाल यादव प्रधान, गौरव यादव,अखिलेश शास्त्री, दिनेश यादव, लेखराज सिंह यादव, श्रीनिवास यादव मुनीम जी, राहुल यादव एडवोकेट, उपेन्द्र यादव, रामखिलाडी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, जयप्रकाश यादव, विनय यादव, सुभाष यादव,रामवीर सिंह यादव व आदि.

Post a Comment

0 Comments