Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

महेश यादव संघर्षी को अलीगढ़ मण्डल का मण्डल संयोजक बनाया

उत्तर प्रदेश। अलीगढ जनपद के छर्रा में महेश यादव संघर्षी का मण्डल संयोजक अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अलीगढ मण्डल बनने पर भव्य स्वागत 
छर्रा, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए महेश यादव संघर्षी को अलीगढ़ मण्डल का मण्डल संयोजक बनाया गया है।
  मण्डल संयोजक बनने पर महेश यादव संघर्षी ने बताया कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा।
 आगे उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मण्डल के जनपद एटा,कासगंज, हाथरस एवं अलीगढ़ के जिला संयोजक अतिशीघ्र घोषित किए जाएंगे महासभा का सक्रिय सदस्यता अभियान,तहसील,ब्लॉक व गांव स्तर तक चलाया जायेगा सक्रिय लोगों को महासभा से जोडा जा सके।
   अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुऐ जिला तहसील ब्लाक ग्राम पंचायत व मजरों तक किया जायेगा ।
   मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी को बनाए जाने पर राकेश यादव के आवास छर्रा में अलीगढ जिलाध्यक्ष विनय यादव की अध्यक्षता व राकेश यादव के संचालन में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जसवीर सिंह यादव वादम सिह यादव पूर्व सभासद शेरसिंह यादव विनोद यादव ओमपाल सिह यादव अश्वनी यादव वेदवीर सिह यादव विनय आर्य पुष्पेंद्र यादव मुकेश यादव अर्जुन यादव आदि।

Post a Comment

0 Comments