Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

राम भरोसे ईशान मुम्बई जबकि हाजी एहसान साही को बिजनौर की कमान

 


             ---1 ईंट 1 रुपये से शिक्षालय निर्माण।

         ---1 जून 2022 को ईंट बैंक की स्थापना।

       ---111 दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान।


प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की व्यवस्था को सम्भालने के लिए राम भरोसे पटेल उर्फ तूफानी को ईशान मुम्बई जबकि हाजी एहसान साही को बिजनौर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है 

   उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय ने बताया कि राम भरोसे पटेल तथा हाजी एहसान साही लम्बे समय से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण के लिए समर्पित सक्रिय सकारात्मक रूप से कार्य कर रहे हैं। शिक्षालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन दोनों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षालय के निर्माण में तेजी आएगी।

   बता दें कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस मात्र 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत गोरसरा शुक्ल में एक ऐसा शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम शक्ति धाम की स्थापना कर रहा है जिसका उद्देश्य आमजनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए 1 जून 2022 को ईंट बैंक की स्थापना भी की जा रही है जिसके लिए 1 जून से 19 सितंबर 2022 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments