Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सड़क पर घूम रहे बेघर प्रभु की सेवा के लिए अपना घर आश्रम बना रहा परिवार

 




हाथरस । इस समय गर्मी ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है दोपहर की गर्मी में हर कोई अपने घर में बैठना चाहेगा। लेकिन अपना घर आश्रम एक ऐसा आश्रम है जो कि जिला हाथरस के सादाबाद में बना हुआ है इस उन लोगों को रखा जाता है जिनका कोई नहीं है। कुछ लोग बस स्टैंड पर घूमते हैं कुछ लोग रेलवे स्टेशन पर घूमते हैं जिनके माता का पता नहीं पिता का पता नहीं भाई का पता नहीं बहन का पता नहीं उन लोगों को अपना घर आश्रम के माध्यम से आश्रम में ले जाया जाता है और एक परिवार बनाकर वहां पर बसाया जाता है आश्रम के संस्थापक अध्यापक मदन वार्ष्णेय ने ऐसा ही कुछ चमत्कार कर दिखाया और अपने माध्यम से जिनका कोई नहीं है उनके लिए जिला हाथरस के सादाबाद में अपना घर आश्रम बनाया। आज अपना घर आश्रम हाथरस के पदाधिकारी  किसी कार्य के लिये  सिरसागंज गए हुए थे वहां उन्होंने रास्ते में एक महिला प्रभु जी को देखा तो चमनेस राजपूत द्वारा फिरोजाबाद आश्रम को कॉल कर प्रभु के सिरसागंज में होने की सूचना दी व एंबुलेंस के आने तक वहां रुक कर प्रभु का ख्याल रखा एंबुलेंस आने के उपरांत प्रभु को एंबुलेंस में बैठा कर सेवा का उपचार के लिए अपना घर आश्रम फिरोजाबाद के लिए रवाना किया। अपना घर आश्रम काफी लंबे समय से चला आ रहा है और सड़क को पर घूम रहे जिनका कोई नहीं उनको अपना घर आश्रम परिवार बनाता आ रहा है।

Post a Comment

0 Comments