चौधरी ऋषिपाल सिंह निर्विरोध नव-निर्वाचित एम.एल.सी. का भव्य स्वागत

 


सि.राऊ । नवनिर्वाचित एम.एल.सी.चौधरी रिषीपाल सिंह का स्वागत सम्मान समारोह  प्रथम वार पधारने पर सत्यप्रकाश यादव प्रधान,व संजय यादव के नेतृत्व में नगला जलाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख देवदत्त वर्मा की अध्यक्षता एवं महेश यादव संघर्षी के संचालन में सम्पन्न हुआ। 

        समारोह मे चौधरी ऋषिपाल सिंह नव-निर्वाचित एम एल सी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान,बी.डी.सी., जिला पंचायत सदस्य एवं सभासदों की समस्याओं को मजबूती के साथ सदन में उठाने का काम करेंगे तथा विकास की गति और तेज की जायेगी । सरकार सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

     स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक सि.राऊ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एम एल सी चौधरी ऋषिपाल सिंह कर्मठ, संघर्षशील,जुझारु एवं ईमानदार नेता हैं।

    समारोह को चौधरी संजय सिंह एडवोकेट, नरेन्द्र सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता,भूप्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, तेजवीर सिंह सिसौदिया, देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख सि.राऊ, संजय यादव व महेश यादव संघर्षी ने भी सम्बोधित किया।

  नवनिर्वाचित एम एल सी चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह,साफा,पटका व फूलमालाओं से आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया

स्वागत सम्मान समारोह में निरोत्तम सिंह यादव अध्यक्ष क्षेत्रीय सहकारी समिति सि.राऊ, राजेन्द्रपाल सिंह प्रधान नगला जलाल, गौतम यादव, राजेश यादव प्रबन्धक, मनोज प्रधान, राजेश यादव अध्यक्ष साधन सहकारी समिति अगसौली, हरेंद्र प्रधान नावली,सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली, अजीत यादव पूर्व बी डी सी, विनोद कुमार, जयपालसिंह,दीना यादव, आशीष यादव,श्याम यादव,प्रमोद यादव, शैलेन्द्र यादव उर्फ मक्कू भाई,सोनू यादव प्रधान,मोनू यादव प्रधान, पप्पू यादव प्रधान, मनवीर शर्मा प्रधान,शैलू यादव, विशाल राज चौहान प्रधान पिपलगवां,शेखर पुंढीर,चन्द्रप्रकाश प्रधान, वीरेंद्र शर्मा, पप्पू यादव ठेकेदार, प्रदीप कुमार,सर्वेश यादव,ओमप्रताप सिंह चौहान,राज यादव, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, विपिन यादव आदि

Post a Comment

0 Comments