किसानों को कांग्रेस की नीतियां और योजनाओं के बारे में समझाया

 


बुलंदशहर (शकील सैफ़ी) अनूपशहर क्षेत्र में जनता के लिए नहीं पूजी पतियों के लिए बनी है भाजपा सरकार-श्यौपाल सिंह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर "जय भारत महासंपर्क अभियान" कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के अनूपशहर ब्लॉक की न्याय पंचायत बिरौली  के गांव बिरौली मैं सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी गांव में निकाली जिसमें गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया ।

 मंदिर में श्रमदान किया उसके पश्चात स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने सैकड़ों गरीब महिलाओं को शौल बांटे इस मौके पर चौधरी श्यौपाल सिंह ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्मदिन मना रहे हैं राजीव गांधी जी ने ही पंचायती राज लाकर ग्राम सभाओं का उद्धार किया 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया ।

 कंप्यूटर क्रांति ला कर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया राजीव गांधी जी हमेशा किसान मजदूर गरीबों के लिए योजनाएं लाते थे और उनकी हर पल फिक्र करते थे आज भाजपा सरकार हैं जनता के प्रति कोई हमदर्दी नहीं रखते अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए भाजपा सरकारें चलती हैं जब से भाजपा की सरकार आई है गन्ने पर एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया है और बिजली के बिल बढ़ाकर तीन ने कर दिए गए हैं आज अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा एसे कानून ला रही है जिससे आम आदमी कंगाल हो रहा है और इनके अपनी अपनी दोस्त मालामाल हो रहे हैं मोदी जी का एक ही नारा हम दो हमारे दो यानी हम दो मोदी जी और अमित शाह जी और इनके दो अदानी और अंबानी मोदी जी 56 इंच के सीने की बात करते हैं 56 इंच के सीने से झूठ फरेब जुमलेबाजी की जा सकती हैं देश को चलाने के लिए गरीब किसान का दर्द जानने के लिए 56 इंच का सीना नहीं 56 इंच का दिल होना चाहिए और हम कांग्रेसियों को गर्व है कि वह 56 इंच का दिल जिसमें गरीबों का दुख दर्द महसूस करने की कूवत है हमारी नेता प्रियंका गांधी वह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास है प्रियंका गांधी जी ने गरीबों के दर्द में हमेशा साथ दिया है जब कोविड-19 महामारी आपदा में गरीब प्रवासी मजदूर सड़कों पर भूखे नंगे जा रहे थे तब प्रियंका गांधी ने जगह जगह रसोई लगवा कर एक करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की और उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की आज मोदी जी और भाजपा सरकार के खिलाफ सिर्फ दो ही नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी टक्कर ले रहे हैं बाकी चाहे सपा है चाहे बसपा है सब दलों के नेता भाजपा से डरे हुए हैं राजीव जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने गांव के स्वतंत्र सेनानी परिवार भगवान सिंह की विधवा पत्नी महेंद्री देवी का घर पर जाकर सौल पहनाकर स्वागत किया दूसरे रिटायर फौजी ब्रहम सिंह को भी सम्मानित किया उसके उपरांत मेरा गांव मेरा देश कार्यक्रम के तहत किसानों के साथ गोष्टी की जिसमें किसानों ने भाजपा सरकार के जुल्मों की और अपनी समस्याएं बताई और किसानों को कांग्रेश की नीतियां और योजनाओं के बारे में समझाया जिला अध्यक्ष ने किसानों को और ग्राम वासियों को आश्वस्त किया अगर कांग्रेस की सरकार 2022 में बनी तो कर्जा माफ बिजली बिल हाफ किया जाएगा और किसान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए आयोग बनाया जाएगा किसान को आर्थिक रूप से इतना मजबूत किया जाएगा कि भविष्य में किसान को कर्जा लेने की जरूरत ना पड़े किसान भाजपा से बहुत तंग आ चुके हैं और जिला अध्यक्ष को बिरौली न्याय पंचायत के गांवों के किसानों नेआश्वासन दिया है कि जैसी आप अपनी योजनाएं बता रहे हो हम 2022 में कांग्रेस की ही सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे कार्यक्रम में चौधरी श्यौपाल सिंह, के अलावा ज्ञानेंद्र चौधरी, महेंद्र पाल शर्मा, गरहरा की प्रधान गुड्डी देवी, रूपम ठाकुर, मुन्नी देवी, रुकमणी, नगर अध्यक्ष सलाम खान, आशीष वाल्मीकि, मोबीन खान, गौरव ठाकुर, सरोज ब्रह्मदत्त शर्मा, सुभाष सिसोदिया, मूलचंद, चौधरी विशाल कश्यप, नीरज सिसोदिया, नरेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी, भूदेव जाटव, रतन लाल जाटव, राहुल खटीक, जोगिंदर शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, अंजू देवी, हेमलता, पुष्पा रानी, सुनीता, ओम प्रकाश शर्मा, गणेश शर्मा, बदलू खान, कृष्ण सिंह, गुड्डन सबरी, जै दाखा अंगूरी देवी, वीरगति मूर्ति, आशा, संता देवी, रेनू शर्मा, नूनीसा सैफी, जावित्री, कमलेश देवी, नंदू शर्मा, नथिया, कपिल शर्मा, अमित शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments