Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज प्रबंध कारिणी समिति ने शोक व्यक्त किया


अलीगढ़ । हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अशोक कुमार अचार वालों के निधन पर शोक , शोक के कारण मंगलवार तक रहेगा विद्यालय में अवकाश


हीरालाल  बारहसैनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अशोक कुमार अचार वालों का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन होने पर हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज प्रबंध कारिणी समिति ने शोक व्यक्त किया है।

 प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश जी ने इस महान दुख की घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए कहा  कि विद्यालय प्रबंधक अशोक अचार वालों जैसा कुशल व्यक्तित्व आज हमारे मध्य नहीं रहा ।  यह हमारे विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है । जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है ।

श्री अशोक कुमार अचार वालों के आकस्मिक निधन के कारण हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में मंगलवार तक का अवकाश रहेगा । 

इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश ,  उपाध्यक्ष रतन प्रकाश लिथो ,  ज्वाइंट सेक्रेट्री राजीव कृष्ण ,  कोषाध्यक्ष हेमू ख्यालीराम , अंकेक्षक गौरव पीतल , सदस्य अलका साइंटिफिक , भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , लव कुमार वार्ष्णेय , मुकेश वंशी सरकोंडा , मुकेश गुप्ता साई  , एडवोकेट संजीव कुमार के साथ साथ विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य  अर्चना वार्ष्णेय  के साथ साथ  सभी अध्यापकों एवं स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है ।

Post a Comment

0 Comments