Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने दुख व्यक्त किया

 


अलीगढ़ । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अलीगढ़ द्वारा वार्ड 65 पार्षद अमीरुद्दीन अब्बासी एवं वार्ड पार्षद रिजवान हुसैन निधन पर दुख व्यक्त किया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने दोनों पार्षदों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पार्षद के निधन से अलीगढ़ ने अपने दो ईमानदार भाई जनता की सेवा करने वाले जो सभी का का सुख दुख में ख्याल रखने वाली पार्षदों को खो दिया है यह बहुत बड़ा नुकसान है हम सब अल्लाह से दुआ करते हैं 

 अल्लाह उनको जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए उनके परिवार के लोगों को सब्र दे उन्होंने अलीगढ़ वासियों से गुजारिश की कि वे रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा दुआ करें कि अल्लाह इस बीमारी से हमें छुटकारा दे और पहले जैसा हमारा देश प्रदेश और अलीगढ़ हो जाए हम सब को मिलकर एक दूसरे की मदद करें ।

Post a Comment

0 Comments