Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज्ञापन तहसीलदार कोल को दिया



अलीगढ़ । गेहूं की नई फ़सल की आवक शुरू होते ही सरकार ने धनीपुर मंडी सहित कई अन्य स्थानों पर सरकारी गेहूँ ख़रीद केंद्र खोले हैं इन केन्द्रों पर किसानों का भारी शोषण हो रहा है शासन से कोई आदेश न होने के बावजूद भी गेहूँ ख़रीद के समय ख़रीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी गेहूँ की किस्म के आधार पर किसानों से मोल भाव करते हैं जोकि सर्वथा पीड़ादायक है इसके साथ साथ उन्हें भुगतान भी देरी से मिल रहा है इन्हीं समस्याओं को लेकर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज़िलाधिकारी अलीगढ़ को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कोल को दिया ।

ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि किसानों को निर्धारित सरकारी ख़रीद मूल्य 1975 रूपये प्रति कुंटल के हिसाब से उनका तत्काल भुगतान किया जाये और ख़रीद केन्द्रों पर पीने के पानी आदि के साथ साथ अन्य जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ I 

इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि देश एवं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकारें किसानों का भारी शोषण कर रही हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व् देश के अन्य पश्चिमी भागों में किसान अपनी ज़रूरी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिये रवी की फ़सल पर निभर रहता है और अब किसानों की फसलों के वाजिब दाम न मिलने से उनका शोषण हो रहा है शुरुआत में अधिकांश ग़रीब एव छोटे किसान जोकि अपनी उपज का भंडारण करने में असमर्थ हैं वही उपज को लेकर मंडी में आते हैं उस स्थिति में उन ग़रीब किसानों का आर्थिक शोषण अमानवीय व् ग़ैर कानूनी है I 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनोंमें ठा० संतोष सिंह एड, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील गुप्ता, राजवीर सिंह मुन्ना, जयदेव उपाध्याय, राकेश देशराजन, अजय बघेल, डा० रविशंकर शर्मा, शाहिद शैख़, अनिल वर्मा, शीलू चंदेल, पं० विजय सारस्वत, विन्सेंट जोयल, अविनाश शर्मा, सुहैल अख्तर, नन्नू मलिक, देवेन्द्र वशिष्ठ, अशोक कुमार लोधी, वसीम खान, अंचित तौमर, मोहनलाल पप्पू, सुनील कुमार जाटव, आमिर मुन्तज़िर, अमजद हुसैन, गोपाल मिश्रा, शाहिद खान, बिजेंद्र सिंह बघेल, बॉबी वसी, सागर सिंह तौमर, साबिर अहमद, नीतेश कुमार, अरविन्द शर्मा, रोताश सिंह, वसीम मलिक, मोहम्मद अनवार, मुबश्शिर अली, राजेश कुमार आर्य, रामेश्वर दयाल सविता, नेत्रपाल सिंह, आई.डी. जॉन, वाहिद मलिक,एनुल हक़ मुन्ना, कपिल वशिष्ठ, जोज़फ जॉन, आदि के साथ अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे I

Post a Comment

0 Comments