Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मन की आंखों से देखते थे पद्मश्री रविन्द्र जैन जयंती पर धनीपुर हवाई पट्टी का नाम रविन्द्र जैन के नाम पर रखने की उठी मांग ।

         अलीगढ़ कल्चरल क्लब ने मनाया 77 वा जन्मदिन     


अलीगढ़। अलीगढ़ कल्चरल क्लब द्वारा संरक्षक पद्मश्री रविन्द्र जैन जी का 77 वां जन्मदिन 28 फरवरी को उनके अनुज इंजी तरुण कुमार जैन के एडीए कॉलोनी स्थित आवास पर मनाया गया।

इस दौरान उनके भतीजे युवराज मणि जैन ने उनकी स्मृतियों को साझा किया। अलीगढ़ कल्चरल क्लब (एसीसी) के सचिव पंकज धीरज ने कहा कि पद्मश्री रविन्द्र जैन 'दादू ' संस्था के संरक्षक थे,उनका मन अपनी जन्मभूमि पर एक संगीत महाविद्यालय बनाये जाने का था।उनकी अभिलाषा अभी अपूर्ण रह गई है। 


साथ ही उनकी जयंती पर धनीपुर  हवाई पट्टी का नाम पद्मश्री रविन्द्र जैन की नाम पर रखने की आवाज़ भी उठी।

 रविन्द्र जैन जी के साथ ढोलक व तबले पर संगत देने बाले गजराज सिंह ने कहा कि दादू अपनी मन की आँखों से देखते थे, आज भी उनकी यादें अविस्मरणीय हैं।

 इस दौरान दादू  के नाती यश मणि जैन ने अपनी काव्य पंक्तियों से श्रद्धासुमन अर्पित किये। जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने बालों में मीनू जैन,डॉ विशाल जैन,प्रिया जैन,राहुल गुप्ता,आराध्य मणि ,अनुष्का जैन आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments