लोकडाउन में मानव उपकार संस्था ने देव दूत बन की थी सेवा, कोरोना योद्धाओं को मिला साई मंदिर में सम्मान।


अलीगढ़। कोविड 19 जैसी महामारी के दौरान मानव उपकार संस्था ने पूरे लॉक डाउन अवधी में देव दूत बन कर वास्तविक समाज सेवा की।जो अतुलनीय और प्रेरणादायक है।उक्त विचार मानव उपकार संस्था क़ी सारसौल साई मंदिर पर आयोजित सामान्य सभा क़ी बैठक में अथितियों ने व्यक्त किये।     

                         इस दौरान कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें संरक्षक कुल सुमन ग़ोयल व डॉ अभिनेष शर्मा ने संस्था की ओर से कोरोना योद्धा डॉ  जया शर्मा,महावीर सिंह नगर निगम,डॉ नागेश वार्ष्णेय, प्यारेलाल पप्पू,शुभम गोविल सहित अन्य को कोरोना योद्धा सम्मान से अलंकृत किया गया। बैठक की अध्यक्षता धर्म प्रकाश अग्रवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता रहे। 

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि विगत वर्ष में 182 लावारिस शवों जिनमे 25 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल रहे का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं 355 स्थानों पर शव अवशीतन यंत्र उपलब्ध कराया गया।494 परिवारों को शव यात्रा वाहन उपलब्ध कराया गया। साथ ही त्रिपथ गामिनी मोक्ष वाहन को 88 परिवारों को उपलब्ध करवाया।                  

  बैठक में चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि मानव उपकार द्वारा पहली कम्यूनिटी किचन को 22 मार्च से अगस्त 2020 तक निरंतर चलाया गया।जबकि सैंकड़ों प्रवासी राहगीरों व मजदूरों को दोनों टाइम भोजन व चाय - नाश्ता उपलब्ध कराया गया। जरूरत मंदों को दवा भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। ब्रेन ट्यूमर से गंभीर एक बच्चे की डॉ नागेश वार्ष्णेय के सहयोग से जान बचाई गई। इसी तरह सैंकड़ों लोगों को सामाजिक, आर्थिक आदि सहयोग किया गया।

जबकि प्रशासन को सहयोग देते हुए सैंकड़ों प्रवासी लोगों को रेल द्वारा गंतव्य तक पहुंचाया। बैठक में कोरोना काल में गौलोकवासी हुए संस्था के चंद्र शेखर सर्राफ, मुकेश अग्रवाल मेडिसिन, ओमलता गुप्ता, अनिल पांडये ,शशांक वार्ष्णेय आदि के अलावा सभी दिवंगतों के प्रति गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन व्यक्त किये। बैठक में आभा वार्ष्णेय ,कृष्णा गुप्ता, रतन वार्ष्णेय,ज्ञानेंद्र चौहान,हरे कृष्ण मुरारी,अशोक गोल्डी,जितेंद्र टीडी,फ़ैज़ मोहम्मद,ओपी लाला, अतुल राजाजी,सूबेदार सिंह,शक़ील अहमद,तरुण कुमार सहित दर्जनों मानव सेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments