राज्यपाल का अलीगढ़ दौरा प्रगतिशील किसानों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक करेंगी।

 


अलीगढ़ / प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार देर शाम करीब सात सर्किल हाउस पहुंच गईं। अलीगढ़ में उनका यह पहला दौरा है। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। बुधवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रगतिशील किसानों व स्वयं  

 सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक करेंगी। तालानगरी स्थित स्पाइडर मेटल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में ताला बनाने की विधि भी देखेंगी। इसके बाद आगरा रवाना हो जाएंगी।

खुर्जा से सर्किट हाउस पहुंचीं राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया गया। वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, आईजी पीयूष मोर्डिया, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज व सीडीओ अनुनय झा ने पुष्प देकर स्वागत किया।

बाद में मंत्री संदीप सिंह से कुछ देर मुलाकात भी की।

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल बुधवार सुबह 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह व हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। 11 बजे तालानगरी स्थित स्पाइडर मेटल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में ताले बनाने की विधि देखेंगी। यहां से 11:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। दो से 2:20 बजे तक क्षय रोग पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। 2:20 से 2:40 बजे तक स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करेंगी। 2:30 से 3:10 बजे तक अधिकारियों से वार्ता करेंगी। 3:10 बजे आगरा रवाना हो जाएंगी। काफिले ने दूसरे गेट से किया प्रवेश

काफिला खुर्जा से खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचा ही था कि एस्कार्ट में सबसे आगे चल रही गाड़ी ब्रेकर पर काफी ऊंची उछल गई। चालक की सूझबूझ से सबकुछ संभल गया। सर्किट हाउस में भी प्रवेश के दौरान एस्कार्ट से चूक हो गई। राज्यपाल को डीआइजी कार्यालय के बगल के गेट से प्रवेश करना था, लेकिन पूरा काफिला पहले से ही अंदर चला गया। यातायात पुलिस की गलती से यह चूक हुई। इस पर एसपी क्राइम अरविद कुमार ने नाराजगी भी जताई।

अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं : राज्यपाल के कार्यक्रम से पहले मंगलवार दोपहर में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने एडीएम सिटी राकेश मालपाणि व एडीएम वित्त विधान जायसवाल के साथ व्यवस्थाएं परखीं। महिला समूह व हस्तशिल्पियों के लिए लगाए गए स्टाल को भी देखा। करीब एक दर्जन से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने रंगोली तैयार की है।

Post a Comment

0 Comments