पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ’’किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाई गयी।

 

 

                    (  लाभार्थी किसानों को किया पुरस्कृत )

 

 


अलीगढ़ / किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ’’किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाई गयी। कृषि विभाग के तत्वाधान में आयोजित कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी में उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना एवं कृषि कार्य से जुड़े 94 प्रगतिशील किसानों को नगद पुरस्कार, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

 बुधवार 23 दिसम्बर को क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में पूर्व मंत्री एवं विधायक ठा0 दलवीर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कृषि गोष्ठी एवं मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान मा0 विधायक द्वारा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व, राजनैतिक जीवन एवं किसानों के लिए उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।


   बरौली विधायक ठा0 दलवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन चैधरी साहब के प्रति श्रद्धा भाव, आदर एवं सम्मान अर्पित करने का है। वर्तमान सरकार चैधरी साहब द्वारा बनाई गयी नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। चौधरी साहब कहते थे कि देश की समृद्धि एवं खुशहाली का रास्ता गाॅव के खेत एवं खलिहानों से होकर गुजरता है, नेता चाहे कितना भी अच्छा हो, कितनी ही अच्छी योजनाएं लागू की जाएं, यदि लोग भ्रष्ट होंगे तो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। देश के लोग आज भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को व्यक्ति नहीं विचार धारा मानते हैं। चौधरी चरण सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा रखते थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले, किसानों के आवाज बने चौधरी चरण सिंह ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बिगुल बजाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है। वर्तमान सरकार उनके द्वारा बनाई गयी नीतियों, निर्णयों पर चलते हुए किसान हित में ठोस एवं प्रभावी कदम उठा रही है। गन्ना किसानों का जहां शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है, वहीं गेंहू और धान की लक्ष्य से कई गुना अधिक खरीददारी कर किसानों को उनकी उपज का मूल्य सीधे बैंक खातों में पहुॅचाया जा रहा है। मक्का किसानों को राहत पहुॅचाते हुए सरकार द्वारा एमएसपी निर्धारित कर क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद की जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा को स्वैच्छिक करते हुए दैवीय आपदाओं से फसल को सुरक्षित किया जा रहा है। किसानों के हित में लोकप्रिय योगी सरकार द्वारा अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसान ऋण मोचन योजना लागू कर किसानों का ऋण माफ किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित में नवीन कृषि कानूनों को लागू किया गया है जिससे किसानों उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा एवं किसान अपनी उपज को कहीं भी ले जाकर पूरी आजादी के साथ खुले बाजार में बेचने के लिये स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, आपकी हर बात सुनने एवं मानने को तैयार है, आपके सुझावों के आधार पर ही सरकार द्वारा नये नियम व कानून बनाये जाते हैं।


             जिलाध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चैधरी साहब का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को हुआ था। उन्होंने अपना सारा जीवन खेत-खलिहान और किसान हित में समर्पित कर दिया। शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त 01 जुलाई 1952 को जमींदारी पृथा का उन्मूलन कराते हुए गरीबों को उनका हक दिलाया। 1954 में किसानों के हित में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून पारित कराया। आजादी के बाद 1952, 1962, 1967 में विधायक बने और कृषि, गृह, राजस्व जैसे अहम विभागो के मंत्री पद ग्रहण.

Post a Comment

0 Comments