Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ मरीज, डिस्चार्ज होने पर कोरोना योद्धाओं का किया शुक्रिया।






                        Photo :- कोरोना योद्धा और सलमान 

अलीगढ़ / डीएम चन्द्र भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व से अलीगढ़ जनपद के लिए आज एक और सुखद खबर है। अलीगढ़ के सलमान ने आखिरकार कोरोना से जंग जीत ही ली और आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उन्होंने ने कहा कि आज वह स्वस्थ है तो इसके लिए अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित कोरोना योद्धा है जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजो की सेवा में लगे हैं। मरीजों ने बताया कि यहां अस्पताल में खाने पीने, साफ सफाई, साबुन, सेनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होता है तथा मरीज को कोई परेशानी नही होती। इसी का परिणाम है कि आज वह ठीक होकर अपने घर जा रहा है। कोरोना मरीज पॉजिटिव आये थे और तब से एल1 अस्पताल हरदुआगंज में भर्ती थे। उनकी लगातार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं है जिसके पश्चात आज उन्हें सम्मान के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।

   

Post a Comment

0 Comments