Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

समाज सेवक खालिद खान पप्पू ने जमालपुर में बाटा राशन, किया सैनेटाइज़


              Photo :- समाजसेवक खालिद खान पप्पू

अलीगढ़ / समाजसेवक खालिद खान पप्पू ने आज सिविल लाइन के जमालपुर में पूर्व पार्षद यामीन अब्बासी के नेतृत्व में वहां के गरीब कमजोर लोगों में राशन वितरण किया और जमालपुर की गलियों को सैनिटाइज किया, पूर्व पार्षद यामीन अब्बासी को मांस्क पहनाया और मोहल्ले के सभी बिना मास्क पहने लोगों को मांस्क पहनाया व वितरण किया।

जमालपुर की फकीरा मार्केट में फकीरा मेवाती के नेतृत्व में सैनिटाइजर का कार्य गली-गलीयों में कराया गया। उसके बाद पुरानी चुंगी स्थित मंदिर में सैनिटाइजर का कार्य किया गया, कोरोनावायरस योद्धा उ०प्र पुलिसकर्मी आपात सेवा में लगे 112 नं० की गाड़ियों को भी सैनिटाइज किया गया जिसमें वह पुलिसकर्मी मदद के लिए पीड़ित व घायल लोगों को ले जाने का कार्य भी करते हैं, शहर भर गाड़ी इधर से उधर मदद के लिए जाती है।

समाज सेवा में लगे खालिद खान पप्पू  ने कहा कि यह समय उन गरीबो लोगों की मदद करने का बेहद अच्छा समय है और हमारा यही प्रयास है कि हम सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे और उनकी मदद करें और ऐसा ही करने का प्रयास कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments