Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

उत्तर प्रदेश पुलिस के कोरोना योद्धाओं के सम्मान की अपील का सोशल मीडिया पर दिखा असर l


                     

                             Photo :- facebook

अलीगढ़ / उत्तर प्रदेश पुलिस सीसीटीएनएस अलीगढ़ पुलिस के कॉन्स्टेबल अरविंद उपाध्याय ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वह प्रदेश के पुलिस विभाग में तैनात  पुलिसकर्मी (कोरोना योद्धा) के सम्मान में एक छोटा सा कार्य अवश्य करें। अपने सोशल मीडिया पेज फेसबुक, ट्विटर, एवं व्हाट्सएप पर उत्तर प्रदेश पुलिस का आईकॉन लोगो कुछ समय के लिए अवश्य लगाएं कॉस्टेबल अरविंद कि अपील को समस्त प्रदेश वासियों ने एक अभियान के रूप में लिया है समस्त प्रदेश के अलीगढ़ के साथ अन्य जनपद के लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान देते हुए अपनी सोशल साइट्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस के आइकॉन लोगो लगाए हैं। संपूर्ण प्रदेश में पुलिस को एक विशेष प्रकार का सम्मान मिल रहा है। अलीगढ़ एसएसपी ऑफिस के सीसीटीएनएस में तैनात कांस्टेबल अरविंद उपाध्याय इसी तरह जनपद अलीगढ़ में सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रभाव के लिए अपील करते रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments