Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

समाज सेवक खालिद खान पप्पू ने सिविल लाइन के जौहराबाग व अहमद नगर में बाटा राशन, व किया सैनेटाइज़ l




              Photo :-  समाज सेवी खालिद खान पप्पू 

अलीगढ़ / कोरोनावायरस के तीसरे चरण में समाज सेवा में लगे खालिद खान पप्पू हर गरीब तबके के लोगों, मजदूरों, अखबार बांटने वालों एवं महिलाओं को अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में लगातार मदद कर रहे हैं
जिसमें की जमालपुर, मौलाना आजाद नगर, हमदर्द नगर, दोदपुर भमोला, आलमबाग, पुरानी चुंगी, जौहराबाद, अहमदनगर, जीवनगढ़, बिहारी कॉलोनी, रजा नगर, अब्बास नगर, गेंदा नगर, केला नगर व भुजपुरा शामिल हैं।
आज खालिद खान पप्पू ने जोहराबाग़ के पार्षद मो० नईम के नेतृत्व में खाद्य सामग्री बाटी और ख़ालिद खान पप्पू ने पार्षद मो० नईम को मास्क पहनाया, व जनता में मांस्क बांटे और जौहराबाग की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया उसके बाद अहमद नगर में खाद्य सामग्री बांटी गई व अहमद नगर की गलियों में व घर-घर  सैनिटाइजर कराया गया।

Post a Comment

0 Comments