Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित प्रोफेसर देवकी नंदन लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया l

अलीगढ़ / अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडीकल कालिज के कम्यूनिटी मेडीसिन विभाग में सेवानिवृत प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस खान को चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित प्रोफेसर देवकी नंदन लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह एवार्ड आगरा के एफएच मेडीकल कालिज में आयोजित इंडियन एसोसिएशन आफ प्रीवेंटिव एण्ड सोशल मेडीसिन उत्तर प्रदेश एण्ड उत्तराखण्ड चेप्टर की 22वीं कांफ्रेंस में बीते दिवस प्रदान किया गया। 
प्रो. खान को यह पुरस्कार सामुदायिक चिकित्सा तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं पर प्रदान किया गया। 

Post a Comment

0 Comments