Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

एवार्ड फार लीगल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ / अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर शकील अहमद समदानी को विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा निर्धन और कमजोर वर्ग तक कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिये पाठशाला क्लासेज़ द्वारा डीएस कालिज में आयोजित एक कार्यक्रम में एवार्ड फार लीगल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर समदानी गत 29 वर्षों से विधि विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनके निर्देशन में आधा दर्जन से अधिक शोधार्थी अपना शोध कार्य पूर्ण कर चुके हैं और उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं तथा उनके 250 से अधिक लेख हिन्दी, उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं। 

Post a Comment

0 Comments