Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कबड्डी टूर्नामेंट का उदघाटन फीता काट कर व हाथ मिलवाकर सि.राऊ कोतवाल डी.के.सिसौदिया व भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने किया l

हाथरस / सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का उदघाटन फीता काट कर व हाथ मिलवाकर सि.राऊ कोतवाल डी.के.सिसौदिया व भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने किया ।
   उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डी.के.सिसौदिया कोतवाल सि.राऊ ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाएं की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए,इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में समय समय पर होते रहने चाहिए।
     
 भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है ।इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की दौड़ में प्रथम रजनीश, द्वितीय अतुल कुमार व तृतीय अजय कुमार रहे । रैफरी रामप्रकाश यादव व अनिल यादव रहे।
     आयोजक हरेन्द्र यादव व साहित्य शर्मा कुक्कू ने सभी अतिथियों को फूलमालाओं, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर महेश यादव संघर्षी, संजय सिंह, कमरुल जमा सैफी, अशोक यादव प्रधान,जोधपाल,अजय यादव,दरियाव सिंह, अरविन्द कुमार, अनिल कुमार, रवेन्द्र,हर्ष कुमार,राजेश कुमार यादव,कमल सिंह,भुवनेश कुमार रामौतार आदि ।

Post a Comment

0 Comments