Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

ये लोकतंत्र की हत्या है आमजन की आवाज को हिटलरशाही से दबाया जा रहा है।

अलीगढ़ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य  सागर सिंह तोमर ने कहा योगी सरकार की तानाशाही चरम पर.. कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता जो कि शाहजहांपुर की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे थे उन सबको ग़ैरकानुनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। ये लोकतंत्र की हत्या है आमजन की आवाज को हिटलरशाही से दबाया जा रहा है। वर्तमान सरकार अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें दामादो की तरह सेवा करने में लगे हैं अगर कोई भी  न्याय के लिए आवाज़ उठाएं  तो उसे पुलिस द्वारा बंदी बना लिया जाएगा यह है वर्तमान कि मोदी और योगी सरकार का दोहरा चरित्र एक तरफ अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है दूसरी तरफ न्याय मांगने वालों को जेल में भरा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments