Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियो और अधिकारियो की कार्यप्रणाली की भरपूर प्रशंसा की तथा उनके मरीजो के प्रति सेवा भावना से प्रेरणा लेने की सीख दी।

अलीगढ़ / मोहन लाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय, अलीगढ़ मे पल्स पोलियो अभियान माननीय सांसद श्री सतीश गौतम जी ने उदधाटन किया तथा बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई। इसके उपरान्त माननीय सासंद ने एम0सी0एच0 बिंग व चिकित्सालय का भ्रमण किया एस0एन0सी0यू0 मे भ्रमण के उपरान्त माननीया सांसद जी ने कहा कि महिला चिकित्सालय की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की तथा कहा कि जिस प्रकार मरीजो और उनके तीमारदारो की सेवा हो रही है तथा जो सुविधाये दी जा रही है और राज्य सरकार की योजनाओ को लागू किया जा रहा है वे प्रशंसनीय है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 गीता प्रधान चन्द्रा की प्रशंसा करते हुये उन्होने कहा कि चिकित्सालय को माॅडल चिकित्सालय बना रखा है, तथा मै इस विषय मे ऊपर सूचित किया करूगां। इसके अतिरिक्त सांसद महोदय ने चिकित्सालय मोहन लाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय मे मुख्य द्वार तथा तीमारदारो के लिये रैनबसेरा का उच्चीकरण कर पुनः बनाने का आश्वासन दिया। माननीय सासंद ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियो और अधिकारियो की कार्यप्रणाली की भरपूर प्रशंसा की तथा उनके मरीजो के प्रति सेवा भावना से प्रेरणा लेने की सीख दी। 
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 एम0एल0अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 गीता प्रधान चन्द्रा, ए0सी0एम0ओ0 डा0 दुर्गेश, विनय कान्त अग्निहोत्री, फैज मोहम्मद, सुनील अग्रवाल, डालचन्द्र, डा0 एस0ए0खान, रवि दीक्षित, ललित संेगर, अनिल कुमार तिवारी, डा0 यासमीन अनवर, सुरजीत कुमार, श्रीमती शीबा संगीता ज्ञान, प्रमोद कुमार गुप्ता एंव पार्टीकार्यकर्ता आदि मौजूद थे।   

Post a Comment

0 Comments