Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बस हादसे में हताहत हुए जेएन मेडीकल काॅलेज के पूर्व छात्र सैयद फैसल हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त l

अलीगढ़ /अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने हाल में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बस हादसे में हताहत हुए जेएन मेडीकल काॅलेज के पूर्व छात्र सैयद फैसल हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सैयद फैसल अली ने एएमयू के जेएन मेडीकल काॅलेज से एमबीबीएस और डिप्लोमा इन आप्थलमाॅलोजी की डिग्री हासिल की थी। वह हादी हसन हाल पत्रिका के संपादक भी रहे। कुलपति ने कहा कि इस संकट की घड़ी में उनकी पूरी सहानुभूति फैसल के परिजनों के साथ है। वह शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। कुलपति ने कहा कि फैसल एक होनहार छात्र थे और उनका भविष्य बहुत उज्जवल था। उनके निधन के समाचार से अमुवि बिरादरी में दुख की लहर दोड़ गयी है।

Post a Comment

0 Comments