जनगणना के दौरान जाति भी पूछी जाएगी. सवालों की सूची में 10वां सवाल जाति से जुड़ा है. इसमें पूछा जाएगा कि व्यक्ति एससी या एसटी यानी अनुसूचित जाति या जनजाति से है या नहीं. इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग या सामान्य का विकल्प नहीं है.
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना के दौरान लोगों की गिनती के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची नोटिफाई की है, जिनमें जाति और कोविड टीकाकरण का स्थान जैसे सवाल भी शामिल हैं. देश के महापंजीयक (Registrar General) मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश से जारी सूची में सभी सवालों की जानकारी दी गई है, जैसे कि क्या व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है और उसकी जाति क्या है.
जनगणना की प्रक्रिया बर्फबारी वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी. इस महीने की शुरुआत में जारी एक गजट नोटिफिकेशन में बताया गया था कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की गिनती एक से 30 सितंबर के बीच होगी. देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी.
आदेश में कहा गया है, 'जनगणना कराने के लिए, घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होने यानी 1 सितंबर से ठीक पहले, 17 से 31 अगस्त तक खुद से जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी शामिल होगा.
व्यक्ति का नाम | Name of the person
परिवार के मुखिया से संबंध | Relationship to head
लिंग | Sex
जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में) | Date of Birth and Age (in completed years)
वर्तमान वैवाहिक स्थिति | Current Marital Status
विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में) | Age at Marriage (in completed years)
जीवनसाथी का नाम | Spouse Name
घोषित राष्ट्रीयता | Nationality as declared
धर्म | Religion
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति | Scheduled Caste (SC)/ Scheduled Tribe (ST)/Caste
पिता का नाम, डिटेल| Father's Particulars
माता का नाम, डिटेल| Mother's Particulars
दिव्यांगता | Disability
मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं | Mother Tongue and other languages known
साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति | Literacy and digital literacy status
शैक्षिक संस्थान में उपस्थिति | Status of attendance in educational institution
प्राप्त उच्चतम शैक्षिक स्तर और स्ट्रीम/विषय | Highest educational level attained and Stream/Discipline
पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया | Worked any time during last year
आर्थिक गतिविधि की श्रेणी | Category of economic activity
व्यवसाय | Occupation
उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति | Nature of industry, trade or service
श्रमिक की श्रेणी | Class of worker
गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-श्रमिक के लिए) | Non-economic activity (for marginal, semi-marginal and non-worker)
काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-श्रमिक के लिए) | Seeking or available for work (for marginal, semi-marginal and non-worker)
कार्यस्थल तक यात्रा | Travel to place of work
जन्म स्थान | Birth place
अंतिम निवास का स्थान | Place of last residence
प्रवास का कारण | Reason for migration
अंतिम प्रवास के बाद से इस गांव/शहर में रहने की अवधि | Duration of stay in this village/town since last migration
स्थायी आवासीय पता | Permanent Residential Address
वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) | Number of children surviving at present (for currently married, widowed, divorced and separated women only)
अब तक पैदा हुए जीवित बच्चों की कुल संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए) | Number of children ever born alive (for currently married, widowed, divorced and separated women only)
पिछले एक वर्ष के दौरान पैदा हुए जीवित बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित महिलाओं के लिए) | Number of children born alive during last one year (for currently married women only)
कोविड-19 टीकाकरण का स्थान | Place of Covid-19 Vaccination
बैंक खातों की कुल संख्या | Total number of Bank Accounts
मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Mobile Number (if available)
आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Aadhaar Number (if available)
वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो) | Voter ID Number (if available)
पासपोर्ट नंबर (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हों) | Passport Number (if Indian Passport holder)
ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं | Availability of Driving License
0 Comments