समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुँचाना है : महेश यादव संघर्षी

हाथरस / सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा विहार अगसौली चौराहा पर सम्मान समारोह का आयोजन जाकिर भारती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन संजय सिंह ने किया
     भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुभाष चन्द्र शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक,राष्ट्रीय महासचिव मौ.जाकिर भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,राष्ट्रीय सलाहकार ठा.नरेन्द्रपाल सिंह जादौन, राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपालसिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमकार शास्त्री, राष्ट्रीय सचिव विनय यादव राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार, मनोज जादोन प्रान्तीय उपाध्यक्ष,गुजरात से भावेश खरादी, राजस्थान से राकेश सुगंधा,पश्चिम बंगाल विनय मंडल, दिल्ली से अजय कुमार,उत्तराखंड से जयवीर शेखावत,मध्यप्रदेश से मनोज चौधरी, हरियाणा से सतीश कुमार चौधरी, पंजाब से सुरेन्द्र कुमार सिंह आदि लोगों को जिम्मेदारी दी    भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुँचाना है ।समारोह में सभी का शाल, फूलमालाओं से सम्मानित किया।
   समारोह में मनोज प्रधान अगसौली,राजेश यादव, निरोतमसिंह यादव, कमरुल जमा सैफी,मनोज सविता,अनीता माथुर,संदीप कुमार, देवेन्द्र बघेल,किशोर कुशवाह सुभाष, जागेश कुमार,संजीव, प्रवीन आदि /

Post a Comment

0 Comments