Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अलीगढ़ मेयर बने मुख्यअतिथि, लोगों ने कई मुद्दों पर चर्चा

अलीगढ़ / विक़ार - उल - मुल्क हॉल के एनुअल हॉल फंक्शन ' अल - विकार 2019 ' में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मेयर मोहम्मद फुरकान साहब ने शिरकत ली ।। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों के साथ अपने छात्र संघ अध्यक्ष होने के दौर की कुछ यादें और तजुरबे भी बांटे ।।
इस अवसर पर उन्होंने वी. एम. हॉल के प्रोवोस्ट नसीम अहमद खान साहब, वार्डन एवं छात्रों को बताया कि हॉल के बाहर वाली सड़क पर जो कभी कभी जल भराव होता है उसका वह अस्थाई नहीं बल्कि पुख्ता और परमानेंट नाला बनवाकर हल निकाल रहे हैं जो जमालपुर में शुरू से बनता हुआ आ रहा है। बता दें कि इस नाले को यूनिवर्सिटी दुआरा ही बंद करवा दिया गया था जिससे की यह जलभराव होने लगा था।अब नगर निगम दुआरा इस नाले के बन ने के बाद जलभराव की समस्या ख़तम हो जाएगी। प्रोवोस्ट साहब और छात्रों ने मेयर साहब का इसके लिए शुक्रिया अदा किया ।।

Post a Comment

0 Comments