Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

महात्मा गांधी का प्रभाव विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया होगा

Google emage 
अलीगढ़ / अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा 11-12 मार्च को हिंदी भाषा और साहित्य पर महात्मा गांधी का प्रभाव विषय पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।सेमीनार का उद्घाटन पूर्वाह्न 10ः45 बजे आर्ट्स फे़कल्टी लाउंज में होगा।कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर उद्घाटनसत्र की अध्यक्षता करेगें तथा गांधी भवन नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रमेश भारद्वाज उद्घाटन भाषण देंगें। बीज वक्तव्य प्रोफेसर गंगा प्रसाद देंगें। इनके अलावा प्रोफेसर पुरूषोत्तम अग्रवाल, प्रोफेसर पुष्पिता अवस्थी, प्रोफेसर रामवीर सिंह, प्रोफेसर गणेश पवार, डा0 विद्यासागर सिंह तथा प्रोफेसर विश्वनाथ त्रिपाठी के अलावा स्थानीय वक्ता भी संबोधित करेंगें। 12 फरवरी को आयोजित होने वाले समापन सत्र की अध्यक्षता यह कुलपति प्रोफेसर मौहम्मद हनीफ करेंगें। इस सेमीनार के निदेशक हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल अलीम हैं जबकि प्रोफेसर शंभुनाथ तिवारी इसके समनव्यक है।

Post a Comment

0 Comments