साहित्यकार डॉ.ओमकार व डॉ.नीलम आठ जून को हांगकांग में करेंगे काव्य पाठ


सि.राऊ | क्षेत्र के ग्राम निहालपुर अगसौली चौराहा निवासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा के प्राचार्य डॉ ओमकार एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ नीलम असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत विभाग बी.डी.एम.म्यू. गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद फिरोजाबाद, 7 जून 2026 को हांगकांग में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे । शोध संगोष्ठी का विषय वैश्विक विकास में संस्कृति एवं विज्ञान की भूमिका रखा गया है । डॉ0 ओमकार भारतीय संस्कृति में विश्वशांति की अवधारणा नामक शीर्षक से अपना शोधपत्र वाचन करेंगे तथा भारतीय संस्कृति का पक्ष रखेंगे। वहीं डॉ नीलम के शोध पत्र का शीर्षक वैश्वीकरण एवं भारतीय संस्कृति है। यह शोध संगोष्ठी संयुक्त रुप से हांगकांग की संस्था साइंस टुगेदर इन फॉर्मेशन तथा साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन नई दिल्ली भारत द्वारा आयोजित कराई जा रही है । हांगकांग में आयोजित इस शोध संगोष्ठी में हांगकांग के कई गणमान्य प्रोफेसर भी प्रतिभाग करेंगे । शोध संगोष्ठी में डॉ. नीलम की पुस्तक थेरगाथा एवं थेरीगाथा एक आलोचनात्मक अध्ययन का विमोचन भी होगा वहीं डॉ. ओमकार एवं डॉ नीलम की एक संयुक्त काव्य रचना जीवन शतक का भी विमोचन होगा। हांगकांग में 8 जून को एक अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें डॉ ओमकार तथा नीलम काव्य पाठ करेंगे। यह शैक्षणिक यात्रा 5 दिन की रहेगी जो 3 जून से 8 जून तक होगी।
 शुभकामनाऐ व बधाई देने वालो मे महेश यादव संघर्षी ,डॉक्टर गंगासिह, हरी सिंह यादव, साधना सिंह, शायर आतिश सोलंकी,कवि मनोज मंजुल,गीतकार डॉ.अजय अटल, कवि संजीव सरगम, वीरपाल सिंह यादव, राकेश यादव,योगेन्द्र राजपूत, डॉ.सुरेश चन्द्र, डॉ.संजय कुमार, डॉ.राहुल कुमार, भूपेन्द्र यादव, हाजी यादव, दिवाकर यादव, यशपाल यादव,नेत्रपाल सिंह यादव, संजीव यादव,हसरुददीन शाह, जाकिर भारती,हास्य कवि पंकज पंडा,कवि रवीश रवि,प्रदीप हिन्दुस्तानी,कुमार शिव संभव व आदि।

Post a Comment

0 Comments