अलीगढ़। आपसी समन्वय और सौहार्द के प्रतीक बने होली मिलन एवं सम्मान समारोह में फूलों की होली के बीच पत्रकारों का उत्साह देखने लायक था। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव का ज्ञान वर्तमान पत्रकारों के साथ साझा किया।
गांधीपार्क चौराहे स्थित धीरज पैलेस के सिटी क्लब में द वर्किंग जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब और ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह में गीत-संगीत के बीच आयोजित हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जनसंपर्क विभाग के जीशान अहमद, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप व्यास, फेडरेशन एवं प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष पंकज धीरज आदि ने किया।
वक्ताओं में सुरेंद्र शर्मा, संजय कुमार, जीशान अहमद, योगेश भारद्वाज आदि ने देशहित और समाज हित में पत्रकारों को उनकी नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराते हुए तथ्यात्मक पत्रकारिता करने का आव्हान किया। समारोह में आगन्तुक पत्रकारों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ने सभी अतिथियोंका स्वागत कर आभार जताया। जबकि प्रमुखरूप सेमहासचिव मुकेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत हितैषी, राहुल नवरत्न, प्रतीक वार्ष्णेय, जाकिर भारती, अक्षय गुप्ता, शशि गुप्ता, आकाश सोनी, दीपक राजपूत, सत्यवीर यादव, सुनीता बघेल, संजय सक्सैना, पुष्पेंद्र सिंह, डीके शर्मा, राहुल गुप्ता, राजकुमार, सोमेश शिवांकर, जितेंद्र सिंह आदि सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित रहे।

0 Comments