Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हाजी सूफ़ियान की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी गिरफ्तार किए

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर सदर के पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे हाजी सूफ़ियान की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सतेंद्र उर्फ पिंटू, रविन्द्र उर्फ भूरा और विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से मृतक के बड़े भाई हाजी अकरम से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है।
बता दें कि बुलंदशहर देहात के गांव नीमखेड़ा के पास 4 जनवरी को सुफ़ियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी।
घटना के दौरान मृतक सूफ़ियान के बड़े भाई अकरम और दोस्त क़ादिर भी घायल हुए थे। मामले में एक नामजद समेत 5 आरोपी अभी भी फरार हैं, पुलिस जिनकी तलाश कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments