Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीजीपी उत्तर प्रदेश प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित

 

एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीजीपी उत्तर प्रदेश प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया. एसएसपी कलानिधि नैथानी बीते 2 साल से अलीगढ़ में SSP के तौर पर तैनात है. इस दौरान अलीगढ़ के 85 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया है।


                         Photo: एसएसपी अलीगढ़ 

अलीगढ़ः 26 जनवरी के मौके पर अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीजीपी उत्तर प्रदेश ने शौर्य के लिए प्रशंसा चिन्ह प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है. सीएए-एनआरसी हिंसा के समय एसएसपी कलानिधि नैथानी गाजियाबाद जिले में तैनात थे. कलानिधि नैथानी को यह सम्मान गाजियाबाद में बतौर एसएसपी तैनाती के दौरान किसान आंदोलन, सीमावर्ती दिल्ली में सीएए-एनआरसी दंगा आदि प्रकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया गया है. वहीं, बीते 2 साल से अलीगढ़ में SSP के तौर पर तैनात कलानिधि नैथानी ने उत्कृष्ट कार्य किया है।


2010 बैच के आईपीएस कलानिधि नैथानी को मिले इस प्रशंसा चिन्ह की घोषणा 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर हुई. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शासन, सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का यह नतीजा है. यह प्रशंसा सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि गाजियाबाद में तैनाती के दौरान साथ रहे सभी अधीनस्थों को भी गौरव प्रदान करता है. एसएसपी को मिले इस सम्मान के लिए एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी देहात पलाश बंसल, एएसपी पुनीत द्विवेदी एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दी है. इसके साथ ही अलीगढ़ के 85 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया है जिस पर एसएसपी ने खुशी जाहिर की है।








Post a Comment

0 Comments