Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

दिनदहाड़े दुकान की छत काटकर चोरी की घटना को दिया अंजाम

 अलीगढ़ में एक मोबाइल शोरूम से की छत काटकर चोरों ने लाखों की लूट (theft in aligarh) को अंजाम दिया. 

मोबाइल शोरूम से कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी भी मौजूद है. शोरूम के मालिक ने बताया कि उसकी दुकान में ये तीसरी चोरी है.


                                  फोटो: थर्ड पार्टी 

अलीगढ़ । अलीगढ़ में पुलिस के नाक के नीचे से चोरों ने एक मोबाइल शोरूम को लूट लिया. शोरूम से चोर लाखों के मोबाइल व एसेसरीज लेकर फरार हो गये. मोबाइल शोरूम से कुछ दूरी पर ही एक पुलिस चौकी भी है. बावजूद इसके दिनदहाड़े दुकान की छत काटकर चोरी की घटना अंजाम दिया गया. सुबह जब शोरूम का मालिक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. उसने डायल 112 पर पुलिस को चोरी की सूचना दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई.


चोरी की जानकारी देता शोरूम का मालिक

शोरूम के मालिक के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में राजू टेलीकाम के नाम से मोबाइल को शोरूम है. शोरूम का मालिक रात 10 बजे शॉप बंद कर परिवार के साथ शादी समारोह में चले गया था. इसी बीच देर रात चोरों ने मोबाइल शाप की छत काटकर करीब 70 कीमती मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज उड़ा दिए. इसमें टेबलेट, एयरफोन, ब्लूटूथ और स्पीकर शामिल थे.


दुकानदार राजू राही ने बताया ने बताया उसके यहां पर यह तीसरी चोरी है. इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है. दूसरी दुकान पर भी मोबाइल की दो बार चोरी हो चुकी है. भुजपुरा में नई शाप खोली थी. इसको भी चोरों ने निशाना बना लिया. वहीं, पीड़ित ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया है. ऊपरकोट कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दुकान की छत काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments