Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भ्रष्टाचार मुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य को समर्पित संगठन

 


              परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी की अद्वितीय शिक्षा अभियान


               (निर्धन बेसहारों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा)



                               Photo:- R.K.Panday Ad.

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस परिवार) ने अपने भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य अभियान की सफलता के बाद देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति के महाअभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन, परम शक्ति धाम के निर्माण की जी शुरुआत की है उससे अभी तक भारत वर्ष के 18 राज्यों के लोग जुड़ चुके हैं। सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ समाज में पहली बार 100 प्रतिशत साक्षरता के साथ भारत वर्ष को शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र भारत वर्ष बनाने के अद्वितीय लक्ष्य के साथ आगे बढ़ चुके इस संगठन ने प्रत्येक राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों को एक समाजसेवी मंच पर आने का प्लेटफॉर्म दिया है।

   जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने मीडिया को बताया कि उनका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिको को शिक्षित  बनाकर राष्ट्र र्निर्माण की कड़ी के रूप में उसकी सदुपयोगिता को सामने लाना है। मात्र 1 ईंट 1 रुपये के दान के सवाल पर आर के पाण्डेय ने कहा कि इस 1 ईंट 1 रुपये के दान का उद्देश्य हर राष्ट्रभक्त नागरिक को शिक्षा क्रांति से जोड़ना है। देश में उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत व राजनीति से प्रेरित व्यवसायिक शैक्षिक संगठनों से बदलाव की उम्मीद नही की जा सकती है इसीलिए अब आम जनमानस के सहभागिता से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के शिक्षा योजना रूपी कार्य योजना से देश में शिक्षा क्रांति लाना अनिवार्य आवश्यकता बन गई है।

   बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार ने 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन, परम शक्ति धाम का निर्माण शुरू करा दिया है।

Post a Comment

0 Comments