Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कैंसर ने लेली पत्रकार पवन जायसवाल की जान

 मिर्जापुर । पत्रकार साथी पवन जायसवाल कैंसर से हार गए. अब वह हम लोगों के बीच नहीं रहे. क्रांतिकारी साथी को आखरी सलाम.

ज्ञात हो कि मीरजापुर के जमालपुर में एम डी एम में नमक रोटी की खबर से पवन ने सत्ता की चूले हिला दी थी। अगस्त -सितंबर की माह में पता चला कि उनका कैंसर एडवांस स्टेज पर है।

कैंसर के चौथे स्टेज को लगातार संघर्ष के बाद पवन ने मात दे दिया (बायोप्सी रिपोर्ट के अनुसार) लेकिन पुनः फेफड़े में संक्रमण ने एक बार फिर चुनौती खड़ी कर दी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

आर्थिक तंगी के बीच पवन का इलाज लगातार जारी रहा। पर फेफडे के संक्रमण ने उनकी सांसे रोकने में सफलता हासिल कर ली। पवन काफ़ी समय तक वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रहे।

Post a Comment

0 Comments