Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संरक्षक व मार्गदर्शक मंडल का मनोनयन

 

                    1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण


                          Photo:-  अधिवक्ता आर.के पाण्डे

प्रयागराज। एनजीओ पीडब्ल्यूएस द्वारा 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में निर्माणाधीन शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन हेतु संरक्षक मण्डल एवं मार्गदर्शक मण्डल का मनोनयन किया गया है।

    जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एनजीओ पीडब्ल्यूएस के संस्थापक प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि  संरक्षक मण्डल में श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय (बस्ती) - मुख्य संरक्षिका,, अतुल कुमार मिश्र "गुड्डू" (प्रयागराज) - संरक्षक, रमापति पाण्डेय (अयोध्या) - संयोजक, शिक्षालय, श्रीमती सुधा भरद्वाज (दिल्ली) - संरक्षिका-शिक्षालय जबकि शिक्षालय मार्गदर्शक मण्डल में प. उमाकांत पाण्डेय जी (रींवा, म.प्र.), सी ए राजीव तिवारी जी  (जयपुर, राजस्थान), प. दिनेश मिश्र जी (सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.), अमितेश मिश्र जी (पीलीभीत, उ.प्र.), श्रीमती नविता शर्मा जी (दुर्ग, छत्तीसगढ़) मनोनीत किये गए हैं।

Post a Comment

0 Comments