हर बेसहारा बच्चे के निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु पीडब्ल्यूएस शिक्षालय -नागेंद्र




गुजरात ।सूरत। 1 ईंट 1 ₹ के पीडब्ल्यूएस शिक्षालय अभियान की सूरत यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय (राजू) ने प्रत्येक बेसहारा बच्चे का सहारा बनने के लिए सक्षम लोगों को सामने आने का आह्वान किया।

    जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट की उपस्थिति में सावित्री गायत्री माता मंदिर, आदर्श ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे क्रॉसिंग के बगल, नीयर मणिनगर, नवागाम, सूरत (गुजरात) में आयोजित कार्यक्रम में अवध सेवा समिति के प्रमुख बृजेश तिवारी व संजय महाराज नन्दगांवकर ने आर के पाण्डेय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।  श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय (राजू) को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय ने एनजीओ पीडब्ल्यूएस के तरफ से नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संजय महाराज नन्दगांवकर, प्रकाश सुखदेव शिंदे, विनोद कुमार आर तिवारी, आशीष दयाराम तिवारी को पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के साथ निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के बारे में विस्तार से बताते हुए सक्षम लोगों का सहयोग हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संजय महाराज नन्दगांवकर, विनोद कुमार आर तिवारी, प. बृजेश तिवारी, प. दिनेश तिवारी महाराज, संजय मिश्र, बृजेश तिवारी प्रमुख अवध सेवा समिति, आशीष दयाराम तिवारी, रविकांत चतुर्वेदी पिंटू, काशी तिवारी, रमेश तिवारी, राजनाथ मिश्र, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामलाल पाण्डेय, दिग्विजय उपाध्याय, विनय उपाध्याय, राम नरेश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह राजपूत, सुशील तिवारी, जे पी तिवारी, सुनील शुक्ल, राम कृष्ण पाण्डेय, सुरेश शुक्ल, पवन पाण्डेय, कृष्णकांत, अमृतलाल पाण्डेय, ए आर मिश्र व विजय तिवारी आदि तमाम दर्जन गणमान्य वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments