Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

बेगम अज़ीज़ुन निसा हाल में हिन्दी दिवस का आयोजन

 


अलीगढ़, 16 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बेगम अज़ीज़ुन निसा हाल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन हाल की प्रोवोस्ट प्रोफेसर सुबूही खान के नेतृत्व में हाल की समस्त वार्डन्स एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसका उद्देश राजभाषा हिन्दी के महत्व को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मौजूद समस्त वार्डन्स एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी का हमारी भारतीय संस्कृति में महत्व ज्ञात कराया गया। प्रोवोस्ट ने हिन्दी भाषा में अधिक से अधिक कार्य करने एवं इसको अधिक से अधिक चलन में लाने के लिए प्रेरित किया। हाल में हिन्दी भाषा के प्रचार एवं अन्य कार्यों को करने के लिए श्री फराज एवं श्री ओसामा को नामित किया गया।

Post a Comment

0 Comments