Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सांसद अलीगढ़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक सम्पन्न



अलीगढ़ ।  कलक्ट्रेट सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक आयोजित हुई।


इस मौके पर सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर,शहर विधायक संजीव राजा,छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह,इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी,खैर विधायक अनूप प्रधान,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,बरौली विधायक प्रतिनिधि सहित, ब्लॉक प्रमुख,नगर पालिका खैर चेयरमैन,डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, पीडी डीआरडीए सचिन कुमार आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,स्वच्छ भारत मिशन शहरी,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विधुत योजना,ऑपरेशन कायाकल्प,आदि की समीक्षा की तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इसके साथ ही डीएम अलीगढ़ ने कहा कि जनहित में दिए गए निर्दशों का अनुपालन कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments