देहदान कर्तव्य संस्था ने मनाया " विश्व अंग दान दिवस "


          


अलीगढ़।  देहदान कर्तव्य संस्था ने  विश्व अंग दान दिवस, अपने कार्यालय वेलामार्ग विष्णुपुरी, अलीगढ पर मनाया । इसमें जागरूकता कैम्प व सम्मान समारोह का आयोजन भी सौहाद्रपूर्ण वातावरण में किया गया।

    इस अवसर पर डॉ फरहान ए.एम.यू (एनाटोमी विभाग ) ने कहा कि संस्था बहुत ही उत्तम कार्य कर रही है।

डॉ अदीब आलम ए एम यू(नेत्र विभाग)ने अपने संदेश में मानवीय कार्य हेतु पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी राजाराम मित्र ने कहा कि अंग व देह दान ईश्वर की सच्ची इबादत है।

डॉ एस के गौड़ ने अध्यक्षता की व संचालन करते हुए कहा कि अंग व देह दान करने से इन्सान मरणोपरांत भी अदृश्य रूप में ही जीवित  नहीं रहता बल्कि समाज में एक विशिष्ट सम्मान व स्थान भी प्राप्त करता है।


डॉ जयन्त शर्मा(सचिव) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दान दिए गए अंगों से हम कई लोगों को जीवन दान दे सकते हैं जिनका जीवन इनके बिना  अधूरा है।

 देहदान व अंगदान बास्तब में एक बहुत ही पुनीत कार्य है।

हितेष छाबड़ा(कोषाध्यक्ष)ने बताया कि अंग व देहदान में इन्सान कुछ भी नहीं खोता बल्कि लीक से हट अलग दिखने वाला बन जाता है।

डॉ डी के वर्मा (मीडिया प्रभारी) ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य संस्था द्वारा होते रहने चाहिए।

रक्तवीर चौo अजय सिंह

(सह सचिव) ने कहा कि संस्था इसके अलावा रक्त दान व अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर योगदान करती रहती है ।

आज डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ ने भी सदस्यता ग्रहण की। उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहते थे और इस संस्था ने अपना सदस्य बना कर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसको वो पूरा करेंगे।

सुनील जी (अध्यक्ष) वह उनकी संस्था हैंड्स फ़ॉर हेल्प को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ये एक पवित्र कार्य है जिसमें सभी के योगदान से हम बहुत लोगों को नया जीवन दे सकते हैं।

सभी नवीन सदस्यों को प्रमाण व परिचय पत्र प्रदान किये गए। 

इसमें डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ अजय कुमार गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , मीना गुप्ता, विजय कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, यतीश चन्द गुप्ता, सुषमा गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह , ca अनिल वार्ष्णेय, योगेश शर्मा (इंजी) , महेश पाठक, सौरभ अगरवल एडवोकेट , विवेक अगरवल , राहुल वशिष्ठ , दिलीप कुमार , सत्यदेव शर्मा, सुनील कुमत , मिंकू गर्ग , दीपक खन्ना , जितेंद्र कुमार आदि सहयोगी बने।

Post a Comment

0 Comments