Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

आजमगढ़ में आयोजित किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर की टीम ने मेडलो पर किया कब्जा

 


नोएडा । राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आरंभ पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में 15 से 17 अगस्त आजमगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें किकबॉक्सिंग एसोशिएसन आफ गौतम बुध नगर की टीम के जफर खान,अमित कुमार, विश्वजीत डे,सुनील कुमार अमित कुमार,संदीप तिवारी, अर्जुन, रवि कुमार महतो अबलुल्लाह खान रिशव कुमार, राज किशोर प्रसाद,हर्षित मिश्रा,शिवम,विशांत कुमार,अंकित कुमार, वर्षाली गौतम, शाक्षी बागड़ी ने प्रतिभाग किया  प्रतियोगिता का आयोजन ।


ऑल उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष  नसीरुद्दीन जी की देखरेख में संपन्न हुआ किकबॉक्सिंग एसोसिएसन ऑफ गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष बॉबी सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर की टीम ने 10 गोल्ड 4 सिल्वर 5 ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया है हाल ही में जफर खान को  राष्ट्र कोच का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments