Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का रुझान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा : बंसल

 

अलीगढ़ । कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का रुझान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के प्रदेश महासचिव खालिद हाशमी की प्रेरणा से जमालपुर स्थित हमदर्द नगर क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन युवाओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा I

 इस अवसर पर विवेक बंसल के कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुए कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं का विवेक बंसल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि आप सभी लोग युवा हैं और राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस पार्टी में आपका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित है इसके साथ साथ आपका युवा जोश और सच्ची कर्तव्यनिष्ठा कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाएगी I

 इस अवसर पर युवाओं के मुख्य प्रतिनिधि शकील खान ने कहा कि हम सब लोग पूरी निष्ठा व् पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं I हमें कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिये जो भी दायित्व सौंपा जायेगा हम उसको पूरी ज़िम्मेदारी के साथ निभाएंगे I

 शामिल होने वाले युवाओं में शकील खान, मुज़म्मिल हुसैन, सलीम खान, आरिफ चौहान, फ़राज़ खान, ज़ोहेब खान, सुबूर बेग, अरसलान फ़राज़, अज़हर, आदिल आलम, रियासत अली, आबिद खान, राशिद अली, आमिल चौहान, शमशुल, जुनैद खान, फरहत खान, मुनफैद  खान, आदि थे I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में अनवार  वारसी, मुख्तार अहमद, सागर सिंह तौमर, अर्जुन दिवाकर आदि थे I

Post a Comment

0 Comments