Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अंडर-19 एवं सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया

                   


    अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर अंडर-19 एवं सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया ट्रायल का शुभारंभ अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल द्वारा किया गया पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश मेहरोत्रा एवं बोर्ड खिलाड़ी हसीन अहमद द्वारा खिलाड़ियों की बारीकियां देखी गई 11 अगस्त को अंडर-19 की एवं 15 अगस्त को सीनियर्स के चयनित खिलाड़ियों की सूची मैरिस रोड स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कैंप कार्यालय अयोध्या कुटी पर चस्पा कर दी जाएगी अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेशन के अध्यक्ष विवेक बंसल एवं सचिव अब्दुल वहाब ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एसोसिएशन के मैदान पर पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, अर्जुन सिंह फकीरा, अमित गौर, फिटनेस ट्रेनर अमित कुमार, इमरान खान, रिजवान खान, मोहम्मद शारिक, ताबिश अंजर, आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments