Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मकान गिरने से एक युवती सहित चार लोग जख्मी


                                Photo:- घायल परिजन

अलीगढ़ । महानगर के भुजपुरा, इब्राहिमनगर में शुक्रवार देर रात मकान गिरने से एक युवती सहित चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां जलभराव से लगातार यह दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले चार दिन में सात मकान गिरे हैं। जिससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है।

वार्ड नंबर 37 के पार्षद अनीस मियां , पार्षद हफीज अब्बासी, सलमान सलमानी आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को इब्राहिमनगर में फहीमुद्दीन का मकान गिर गया। जिसमें फहीमुद्दीन के अलावा इनाया, शायरना, इमराना एवं एक अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना के समय ये लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments