Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कई दिनों से गायब बालक का शव बरामद , गाँव वाले थाने पर मौजूद

 


                  फ़ोटो:- मृतक बालक का फ़ाइल फ़ोटो

बुलंदशहर (शकील सैफ़ी) अनूपशहर क्षेत्र के गांव अंबा से खेलने के दौरान पड़ोसी के घर के सामने रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए मनोज कुमार के सात वर्षीय बेटे कुणालरत्न का शव कल रामघाट थाना क्षेत्र की अनूपशहर ब्रांच नहर में  जीर्ण शीर्ण अवस्था में मिला था लेकिन परिजन पहचान नहीं कर पाये थे। पुलिस ने अज्ञात में बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया तथा शव से डीएनए का सैंपल लिया गया। दिनांक 24/7/21, दिन शनिवार को परिजनों ने बालक के शव के कपड़े दिखाने के लिये पुलिस से आग्रह किया था। 


जिस पर पुलिस ने परिजनों को रामघाट थाने ले जाकर कपड़े दिखाये। जिनकी पहचान पिता मनोज व चाचा राजकुमार कुणालरत्न के कपड़ों के रूप में की और शव को अपने बेटे का बताया है। 


अनूपशहर थाने पर बुलंदशहर एस,पी, सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अनूपशहर क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा, जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक डिबाई सुभाष सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अहमदगढ़ विरेन्द्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक छतारी राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक नरोरा अल्ताफ़ अंसारी, और थाना प्रभारी निरीक्षक बुलंदशहर महिला लक्ष्मी, थाना प्रभारी निरीक्षक औरंगाबाद व महिला थाना की फोर्स अनूपशहर थाने पर आयी बुलंदशहर एस,पी, सिटी ने अनूपशहर कोतवाली में  पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजन शव को लेने बुलंदशहर रवाना हो गये  शव लाकर उसका अनूपशहर शमसान घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।  वादी पिता मनोज कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में दो नाम और बढ़ाते हुए एफ,आई,आर, में शामिल करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया है

Post a Comment

0 Comments