Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

एसएसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम को 25000 रुपए देकर पुरस्कृत किया

 


अलीगढ़ । एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में बच्चा चोरी के मामलों को रोकने के लिए ऑपरेशन खुशी चलाया जा रहा है। बीती रात चले ऑपरेशन में पुलिस ने पिछले 7 माह में चोरी हुए 5 बच्चे बरामद करते हुए बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस गैंग को पकड़ने वाली टीम को 25000 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस मामले में अपने ट्वीट में लिखा 'रातभर चले आपरेशन में विभिन्न जनपद से पिछले 7माह में चोरी हुए 5 बच्चे बरामद-शिशु बेचने/खरीदने/मध्यस्थता करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग समेत 16अपराधी गिरफ्तार- बरामदगी करने वाली टीम को मेरे द्वारा प्रशस्ति पत्र व 25000 रुपए पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।'

Post a Comment

0 Comments