Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जिला कारागार में कोविड 19 टीकाकरण का आयोजन


अलीगढ़। जिला कारागार अलीगढ़ में कोविड 19 टीकाकरण का आयोजन 

राज्य सरकार एवं कारागार मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जेलों में निरुद्ध बंदियों को कोविड 19 से बचाव के दृष्टिगत चल रहे वृहद टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध सभी बंदियों का टीकाकरण एक श्रंखलाबद्ध तरीके से बहुत ही व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से कराया जा रहा है। इस महाभियान के अंतर्गत अब तक 3552 पुरुष बंदी, 151 महिला बंदियों समेत कुल 3703 बंदी कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज से और 529 पुरुष बंदी, 70 महिला बंदियों समेत कुल 599 बंदी कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज से लाभान्वित हो चुके हैं। उक्त के अतिरिक्त कारागार में कार्यरत स्टाफ के परिजनों को भी इस वृहद टीकाकरण कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments