दायित्व संस्था द्वारा चलाये जा फीड बर्डस सेव बर्ड्स अभियान का समापन बैकुंठ नगर गुरुद्वारा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह जी के कार्यालय पर हुआ

 

अलीगढ़ । भीषड़ गर्मी को देखते हुए दायित्व संस्था द्वारा अलीगढ़ शहर मै पक्षियों को बचाने के लिए 11 दिवसीय (फीड बर्ड्स सेव बर्ड्स) अभियान का आज समापन पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह के कार्यालय एव बैकुंठ नगर गुरुद्वारा पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखा। सचिव कल्पना सिंह ने बताया कि 11 दिवसीय फीड बर्ड्स सेव बर्ड्स अभियान के समापन पर मुख्य आतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह मौजूद रहे

 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह एव जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह ने कहा की भीषड़ गर्मी में पानी न मिल पाने के कारण हर वर्ष लाखो पक्षी मर जाते है,सभी के लिये पानी बहुत ही आवश्यक है। पक्षियों को बचाने के लिए दायित्व संस्था दाना-पानी का प्रबंध कर रही है यह सराहनीय है।

इसके लिए दायित्व संस्था के सभी पदाधिकारियों बधाई के पात्र है

कल्पना सिंह ने कहा कि 11 दिवसीय फीड बर्ड्स सेव बर्ड्स कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह, राज सक्सेना ,आदित्य अग्रवाल, आयुष चौहान ,नवरत्न सिंह ,ग्रीश राणा,मोहन राणा, साक्षी,आयुष सिंह,हिमांशु रावत ,जसपाल सिंह,ईशा गुप्ता,अनमोल अरोरा,सतेंद्र सिंह

नितिन गुप्ता,पूर्वी गुप्ता,विष्णु कुमार आदी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments