Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत खिलाडियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी


अलीगढ़ ने दो दिनों में खेल क्षेत्र में अपने दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खो दिया है I वरिष्ठ टेबिल टैनिस खिलाड़ी ध्रुवेंद्र कुमार व् सरदार जसपाल सिंह के निधन से टेबिल टैनिस के खिलाड़ियों में भारी शोक की लहर है I दिवंगत दोनों खिलाड़ियों को श्रद्धांजली देने के लिये एक शोकसभा कोविड नियमों का पालन करते हुए अलीगढ़ टेबिल टैनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द भार्गव के सिटी एन्क्लेव स्थित आवास पर हुई I शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि ध्रुवेंद्र कुमार व् जसपाल सिंह जी के आकस्मिक निधन से अलीगढ़ में टेबिल टैनिस के खेल की प्रगति में काफ़ी झटका पहुंचेगा ये दोनों ही खिलाड़ी टेबिल टैनिस के किशोर एवं युवा खिलाड़ियों को काफ़ी खेल के टिप्स देते थे जिससे उन खिलाड़ियों के खेल में और निखार आता था I शोकसभा में टेबिल टैनिस संघ व् अन्य खेलों के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत खिलाडियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी I शोकसभा में उपस्थित खेल जगत के खिलाड़ियों में श्रीमती वंदना भार्गव, संजना गुप्ता, शालिनी चौहान, टेबिल टैनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द भार्गव, सचिव सर्वेश कुमार, अजीत शर्मा, राजीव चौहान, मनोज गोयल, फ़साहत अली, सय्यद अब्दुल वहाब  आदि थे I

Post a Comment

0 Comments