Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

इस महामारी में जनता धैर्य बनाकर रखे - अनीता जैन

    भाजापा क्षेत्रिय मंत्री अनीता जैन ने किया सेनिटाइज



अलीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र भाजपा की मंत्री अनिता जैन के नेतृत्व में हाथरस अड्डा स्थित खिरनी गेट, बराई मोहल्ला, इत्यादि में मण्डल अध्यक्ष मुकेश मदन, मण्डल महामन्त्री नितिन सुपारी, एवं उनकी टीम के साथ सेनिटाइज करने का कार्य को गति दी साथ मे प्रशांत समाधिया, सिद्धार्थ जैन, बिट्टू, देवेंद्र सक्सेना, जीतू सक्सेना आदी रहे।


 सेनिटाइज के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र मंत्री अनिता जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी में जनता धैर्य बना कर रखे। भाजपा ने महानगर में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, और इंजेक्शन सुचारू रूप से दिलवाने के लिए एक टीम बना दी है जो प्रतिदिन जनता के सहयोग के लिए काम कर रही है। पूरे शहर को सेनिटाइज करने का एवं मास्क, सेनिटाइजर, और साबुन बाटने का काम चल रहा है। महानगर से कोरोना को जड़ से खत्म करने को भाजपा कतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments